{"_id":"6a173c14c3233daaea045a34","slug":"outsourced-sanitation-workers-will-get-weekly-leave-farrukhabad-news-c-12-1-knp1008-1538701-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को अब साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को सहमति की मुहर लगाते हुए आदेश जारी कर दिया है। वहीं अन्य मांगों का निस्तारण करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था। महासंघ की शाखा के अध्यक्ष गणेश कुमार ने प्रार्थना पत्र में कहा था कि नगरपालिका कन्नौज में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को पिछले दो सप्ताह से नियमित साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। वहीं गुरसहायगंज नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई थी। इसके अलावा कर्मचारियों की बकाया ईपीएफ धनराशि जमा कराने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और निर्धारित वर्दी देने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने ईओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने पुष्टि होने के बाद गुरसहायगंज में भी आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों बकाया ईपीएफ, सुरक्षा उपकरण और वर्दी संबंधी मांगों पर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी। फैसले के बाद सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।