{"_id":"5eecf58b8ebc3e43001f577b","slug":"out-of-order-outsiders-working-in-arto-office-farrukhabad-news-knp5664613145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का आदेश ताक पर, बाहरी लोग एआरटीओ में कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का आदेश ताक पर, बाहरी लोग एआरटीओ में कर रहे काम
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के रिकार्ड रूम में खड़ा बाहरी व्यक्ति।
- फोटो : FARRUKHABAD
आदेश ताक पर, एआरटीओ दफ्तर में बाहरी लोग कर रहे काम
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बाहरी लोगों के काम करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद भी सभी पटलों पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं। रिकार्ड रूम की पूरी जिम्मेदारी बाहरी लोगों के हाथ में है। सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई बीस बसों की फाइलें गायब होने के बाद भी विभागीय अफसरों ने सबक नहीं लिया है।
शुक्रवार को लाइसेंस के पटल पर दो संविदा कर्मियों के अलावा दो बाहरी युवक काम कर रहे थे। वे दलालों से लाइसेंस की फाइलें पटल तक ला रहे थे। कैश के पटल पर भीम बाबू दूसरे कुर्सी पर बैठे रुपये गिनकर काउंटर में रख रहे थे। मुख्य कुर्सी पर बाहरी युवक कंप्यूटर चला रहा था। बाहर दो युवक काम कराने के लिए सामाजिक दूरी का मजाक उड़ाते हुए खड़े थे। पंजीयन पटल पर लिपिक राजेंद्र व डाक के पटल पर लिपिक हंसराज अकेले बैठे काम कर रहे थे।
आरआई जीवन कुमार अपने कक्ष में फाइलों का निस्तारण कर रहे थे। उनके कक्ष के पास ही रिकार्ड रूम है। इसकी पूरी जिम्मेदारी भी विभाग के अधिकरियों ने बाहरी युवक को दे रखी है। वह कोर्ट से लेकर विभाग मुख्यालय तक रिकार्ड ले जाने का काम करता है। बता दें कि 18 जनवरी को एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने कार्यालय के रिकार्ड रूम से सामान्य से स्लीपर में तब्दील हुई 20 बसों की पत्रावलियां गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई है और बाहरी लोगों ने सभी पटलों पर कब्जा जमा लिया है। बाहरी लोग दलालों से सुविधा शुल्क लेकर प्रतिदिन काम के हिसाब से पटल प्रभारी को भुगतान कर रहे है। तो ऐसे में कार्यालय के रिकार्ड की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बाहरी लोगों को बैठने पर पांबदी लगा दी है। उसके बाद भी लोग पटलों पर जाकर कैसे काम कर रहे हैं। इसे दिखवाएंगे। रिकार्ड रूम में किसी बाहरी को नहीं घुसने दिया जाएगा।- जीवन कुमार, आरआई
एआरटीओ ने काम संभाला
कानपुर आरटीओ के यहां गुरुवार को योगदान आख्या देने के बाद शुक्रवार को एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने कार्यालय आकर काम संभाल लिया है। उन्होंने ने शुक्रवार को आरआई जीवन कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के बारे में पूरी जानकारी कर शीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया है।