{"_id":"601593e28ebc3e340b1767da","slug":"other-farrukhabad-news-knp608934417","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में मुस्कान व सौरभ रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में मुस्कान व सौरभ रहे अव्वल
विज्ञापन
ीजीआईसी फतेहगढ़ में लगाई गई जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखते डीएम, डीआईओएऋस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में मुस्कान और सीनियर वर्ग में सौरभ प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखा और जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज का भी निरीक्षण किया। निर्णायकों दीपिका राजपूत, योगेश कुमार, मनोज कुमार पाल, राजेश यादव ने विजेताओं की घोषणा की।
जूनियर वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, रश्मि कुशवाहा ने दूसरा और संपदा वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में सौरभ प्रजापति ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और रश्मि शुक्ला ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
डीएम ने प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 5000, द्वितीय को 3000, तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को 2000-2000 रुपये के चेक व प्रशस्ति पत्र दिया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में दीप्ति, सौम्या, आमिर, सौजन्य, माही शर्मा को सांत्वना पुरस्कार में 1000-1000 रुपये के चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीनियर वर्ग में सोनल तिवारी, अनुष्का गंगवार, दिव्यांका कुमारी, अमर पाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी योगेश कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संघमित्रा भास्कर, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।