फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

शीतगृहों में आलू भंडारण 20 रुपये क्विंटल हुआ महंगा

Thu, 28 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
फर्रुखाबाद। शीतगृह में आलू भंडारण का शुल्क 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है। ये फैसला गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई शीतगृह संचालकों की बैठक में लिया गया। अब किसानों को भंडारण के एवज में 220 रुपये प्रति क्विंटल देने होंगे।
विज्ञापन

जनपद में 93 शीतगृह संचालित हैं। इनमें आलू का भंडारण फरवरी के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। अभी तक एक भी शीतगृह का नवीनीकरण नहीं नहीं हुआ है। दरअसल शासन ने अग्निशमन यंत्रों के मानक बढ़ा दिए हैं। नए मानकों का पालन करने पर शीतगृह संचालकों को भंडारण क्षमता के अनुसार सात से 10 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

नए मानकों के अनुसार अग्निशमन यंत्र न लगाने के कारण शीतगृहों को एनओसी नहीं मिल पाई है। इसी के चलते डीएम मानवेंद्र सिंह ने शीतगृह संचालकों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी और आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा भी रहे। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने बताया कि भंडारण शुल्क में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शीतगृहों में भंडारण रेट की सूची लगाने, मंडी समिति की निर्धारित दरों पर स्टाक का बीमा कराने और मार्च तक अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने के निर्देश दिए। वर्मा ने बताया कि शीतगृह संचालकों को मार्च तक एनओसी लेने का शपथपत्र लिया जाएगा। आलू भंडारण के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी। जो शीतगृह संचालक अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं लेंगे उनका लाइसेंस नवीनीकरण के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed