{"_id":"5ff9ded88ebc3e33be2528b9","slug":"other-farrukhabad-news-knp6049656182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश लेकर गोशाला पहुंचे ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश लेकर गोशाला पहुंचे ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। देवरान गढ़िया स्थित कान्हा गोशाला में शनिवार को अन्ना गोवंश को पकड़कर गांव वाले पहुंचे। गोशाला में मौजूद कर्मचारी ने गोवंश लेने से इनकार किया तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने ग्रामीणों को शांत किया।
देवरान गढ़िया ग्राम पंचायत में स्थित नगर पंचायत की कान्हा गोशाला में शनिवार दोपहर देवरान गढ़िया के ग्रामीण गोविंद, संतोष, बादशाह, संजू , नावीन, सुभाष आदि करीब 25 गोवंश लेकर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद नगर पंचायत कर्मचारी से इन्हें गोशाला में लेने को कहा।
कर्मचारी ने मना कर गोशाला में ताला लगा दिया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुन्ना कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि शुक्रवार को ही गोशाला का लोकार्पण हुआ है। चारे, गुड़, चना व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उसे दो दिन का समय दें। चार-पांच कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है। नगर पंचायत की ओर से भी अन्ना गोवंश पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत सचिव को देना होगा प्रमाणपत्र
बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि पंचायत सचिव अन्ना गोवश पकड़ने का अभियान सोमवार तक चलाएंगे। यह गोवंश भरतामऊ, सिंधौली, चौकी महमदपुर, महमदपुर अचला व हसनापुर को गोशाला में भिजवाएंगे। बाद में सचिव को प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके क्षेत्र में कोई अन्ना गोवंश नहीं हैं।