{"_id":"5fe764318ebc3e3eb533021d","slug":"other-farrukhabad-news-knp602293516","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सहित 30 ने लगाई परिसीमन पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सहित 30 ने लगाई परिसीमन पर आपत्ति
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों आदि ने 30 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। अध्यक्ष ने परिसीमन जातीय आधार पर करने का आरोप भी लगाया है। ज्यादातर आपत्तियों में परिसीमन को भौगोलिक रूप से गलत बताया गया है।
नवाबगंज को नगर पंचायत बनाने और शमसाबाद नगर पंचायत का विस्तार होने से क्षेत्र पंचायत के 18 वार्ड कम हुए हैं। इससे जिला पंचायत के सात वार्ड भी प्रभावित हुए हैं। जिला पंचायत के वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है। इस पर 26 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। दो जनवरी तक निस्तारण किया जाना है।
तीन जनवरी को प्रादेशिक क्षेत्र की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। अंतिम दिन शनिवार तक परिसीमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान देवी कठेरिया समेत 30 आपत्तियां दर्ज कराईं गईं। ज्ञान देवी ने जिलाधिकारी व एएमए को दी आपत्ति में कहा कि शमसाबाद के परिसीमन भौगोलिक स्थिति को अनदेखा कर जातिगत समीकरण के आधार पर किया गया है। इसे क्षेत्रवार बांटा जाए।
विज्ञापन
ब्लॉक राजेपुर के वार्ड चार की 6 ग्राम पंचायतों को गंगा के उस पार शमसाबाद ब्लॉक के वार्ड में जोड़ दिया गया है। यह भौगोलिक दृष्टि से ठीक नहीं है। उन्होंने चारों वार्डों की जनसंख्या बराबर अनुपात में बांटने की मांग करते हुए सात बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई।
इसी तरह राजेपुर के वार्ड चार से जिला पंचायत सदस्य रश्मि यादव ने ब्लॉक शमसाबाद में शामिल की गई 6 ग्राम पंचायतों को राजेपुर में ही सम्मिलित रखने की मांग की है। इन्होंने अलग-अलग बिंदुओं पर चार आपत्तियां दर्ज कराईं। राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव ने कहा कि नए परिसीमन में ब्लॉक के चारों वार्ड असामान्य कर दिए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, भजनलाल ने भी आपत्तियां दर्ज कराईं हैं।