फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   other

भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या

Fri, 23 Oct 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
other
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एक युवक पर दबाव डालकर खाते में रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। आईपीएल के सट्टे के पैसे ट्रांसफर करने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

खुदागंज निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह का पुत्र यशवर्धन उर्फ वैभव (22) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक खुदागंज में बैंक मित्र था। वह अपनी खाद की दुकान पर बैंक मित्र का कार्य करता था। गुरुवार रात वैभव परिजनों के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे राजेश प्रताप सिंह पंखा बंद करने को उठे तो वैभव
विज्ञापन

को वहां नहीं था। राजेश बेटे को देखने नीचे उतरे तो उसका शव आंगन के जाल से बंधे फंसे पर लटका रहा था। सूचना पर शुक्रवार सुबह सूचना पर चौकी प्रभारी जगदीश भाटी और प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि वैभव अपने एकाउंट से पैसा ट्रांजेक्शन का काम करता था। गांव कनकौली के एक युवक ने एक लाख बीस हजार रुपये अलग-अलग तारीखों में बैंक ऑफ इंडिया फतेहगढ़ के खाते से ट्रांसफर कराए थे। वैभव जब भी रुपये मांगता युवक और पैसा भेजने का दबाव बनाता। इससे वैभव तनाव में आ गया। शाम को युवक से वैभव की नोकझोंक भी हुई थी।

परिजनों ने वैभव का मोबाइल सर्विलांस टीम को सौंप दिया। चर्चा ये भी रही कि आईपीएल में सट्टे के रुपये ट्रांसफर कराए गए और पैसा ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था। खुदागंज चौकी प्रभारी ने बताया कि रुपये के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed