{"_id":"5f416a938ebc3e3d233dc1c8","slug":"other-farrukhabad-news-knp578263070","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के समर्थकों ने मौरंग गिट्टी के व्यवसाई को घेरकर चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के समर्थकों ने मौरंग गिट्टी के व्यवसाई को घेरकर चाकू से गोदा
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। छिबरामऊ से मौरंग गिट्टी व्यवसाई का कारों व बाइकें से से पीछा कर महरूपुर खार गांव के पास कुछ लोगों ने रोककर चाकू से गोदकर घायल कर दिया। शोर सुुनकर गांव के लोगों ने हमलावरों को खदेड़ लिया। एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। व्यवसाई की पत्नी ने सांसद के प्रतिनिधि सहित चार नामजद व सोलह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी हैै।
शहर कोतवाली के पांचाल घाट निवासी विक्रांत राजपूत उर्फ राना शनिवार देर शाम से कन्नौज के छिबरामऊ से होकर बघार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। दुकान पर पत्नी मधुबाला उनका का इंतजार कर रहीं थीं। राना की कार के पीछे छिबरामऊ से दो कार व पांच बाइकों पर सवार लोग लग गए। कार सवार लोगों ने महरूपुर खार गांव के पास राना की कार को ओवरटेक करके रोक लिया। हमलावरों को देखकर विक्रांत उर्फ राना गांव की ओर भागे। इस पर एक हमलावर ने असलहे से फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। तभी कुछ लोगों ने राना पर चाकू से
हमला कर दिया। पेट में चाकू लगे हैं। राना के कार चालक सोम व साथी रामजी अग्निहोत्री ने शोर मचाने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। हमलावर वहां से कारों व बाइकों में बैठकर भागे। हमलावरों में से थाना कंपिल के गांव कुतुबुद्दीनगर निवासी एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस को युवक को सौंप दिया। पत्नी मधुबाला ने सांसद के प्रतिनिधि सहित चार नामजद व सोलह अज्ञात लोगों के खिलाफ पति राना पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ओवरटेक करने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।