{"_id":"5f40034a8ebc3e3ce7275760","slug":"other-farrukhabad-news-knp5780651141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने पर ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने पर ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेरा
विज्ञापन
जहानगंज। सादे कपड़ों में तीन सिपाहियों ने गांव बंथलशाहपुर में मिट्टी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इस पर ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेरकर उनके साथ अभद्रता कर दी। सिपाहियों की सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष को देखकर ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे थाने के सिपाही आशू, पंकज गुर्जर, अजय तेवतिया गांव बंथलशाहपुर में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर सादे कपड़ों में गांव पहुंचे। सिपाहियों ने खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। सादे कपड़ों में सिपाहियों को देखकर गांव के लोगों ने इनको घेर और अभद्रता करने लगे। इस पर सिपाहियों ने थानाध्यक्ष अंकुश राघव को घेरे जाने के सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स लेकर गांव में
पहुंचे। पुलिस को आता देखकर ग्रामीण व ट्रैक्टर ट्राली सहित भाग गए। पुलिस ने गांव के तीन लोगों को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष अंकुश राघव ने बताया कि खनन की सूचना पर तीन सिपाही सादे कपड़ों में बंथलशाहपुर गांव गए थे। वहां ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेर लिया था। जब फोर्स लेकर पहुंचा तो ग्रामीण भाग गए। तीन लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ अवैध खनन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।