{"_id":"5f3f94958ebc3e3d2038fb95","slug":"other-farrukhabad-news-knp5777552188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रु संपति कब्जाने में घोषित भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत्रु संपति कब्जाने में घोषित भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज। फर्जी वसीयत कर भूमि कब्जाने में भूमाफिया पर लेखपाल ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अमीर बानो बेगम बंटवारे में पाकिस्तान चली गईं थीं। उनकी पड़ोसी गांव बहलोलपुर में करीब 11.98 एकड़ भूमि थी। भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था। मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा
निवासी खुश नवाज खां ने फर्जी वसीयत से भूमि अपने नाम करा ली थी। उनके छोटे भाई अली वारिश ने 22 जून 2020 को आईजीआरएस पर शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 26 जून को दो करोड़ की संपत्ति हथियाने में खुशनवाज खां को भूमाफिया घोषित कर दिया और कायमगंज एसडीएम को घोषित भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। एसडीएम सुनील कुमार के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल गिरंद सिंह ने खुशनवाज खां के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।