{"_id":"5f3f94948ebc3e3d0144c740","slug":"other-farrukhabad-news-knp5777550127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर पर चोटों के चार निशान, मौत का कारण अस्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर पर चोटों के चार निशान, मौत का कारण अस्पष्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान के बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद में गंभीर हालत में मिली किशोरी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके शरीर पर चार चोटों के निशान मिले हैं। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदग्धि मान रही है। सीओ ने देर रात आरोपियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले लिए हैं।
शहर कोतवाली के मुहल्ला सुतहट्टी में टेंपो चालक प्रमोद राठौर की 16 वर्षीय पुत्री काजल बुधवार को अपने घर में बेसुध मिली थी। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टर ने काजल को मृत घोषित कर दिया था। पिता प्रमोद राठौर और काजल की मां पिंकी ने अपने परिजनों पर ही मारपीट कर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल के शरीर पर चार चोटों के निशान पाए गए हैं। उसकी मौत का कारण स्पष्ट न होने से उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बुधवार देर रात सीओ सिटी
मन्नीलाल गौंड ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने आरोपियों के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। उधर, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। कहा कि मामला कुछ और ही है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता प्रमोद राठौर ने आरोप लगाया कि जो लोग इस घटना में शामिल हैं, उनके संबंध सत्तापक्ष के एक नेता से हैं। वह लोग वहां बैठते हैं। इसीलिए उसकी कोई भी फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी। कोतवाली में हर बार उन्हें ही फटकार सुनने को मिली।