फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order for report against woman for filing false case

Farrukhabad News: झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Order for report against woman for filing false case
फर्रुखाबाद। नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर जहर देने के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली मां के खिलाफ कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए है। पीड़िता ने घटना को गलत बताकर मां पर बहकावे में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात बयान में कही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 मार्च 2020 को गांव के आकाश व बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि 16 वर्ष की बेटी घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी आकाश व बिजेंद्र ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

वह पुत्री से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने पुत्री को जहर देकर मारने का प्रयास किया। विवेचक ने छानबीन व गवाही के आधार पर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह पानी भरने गई थी। पैर फिसलने के कारण गिरकर बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने दूसरों के बहकावे में आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जबकि मौके पर कोई नहीं था। कोर्ट ने फाइनल रिपोर्ट स्वीकार कर ली। कोर्ट ने मां के खिलाफ पुलिस को पॉक्सो एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed