फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order for investigation of sports material of three schools

तीन विद्यालय की खेल सामग्री की जांच के आदेश

Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation of sports material of three schools
फर्रुखाबाद। बीएसए ने तीन विद्यालयों की खेल सामग्री की खरीद की जांच करने का आदेश डीसी प्रशिक्षण को दिया है। निरीक्षण के समय विद्यालय से अनुपस्थित सहायक अध्यापिका का एक दिन का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत कराए बिना अवकाश पर जाने वाले शिक्षामित्र को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने 23 फरवरी को कमालगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय चौकी महमदपुर के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित मिले और खरीदी गई खेल सामग्री और उसकी कार्रवाई के अभिलेख प्रधानाध्यापक ने दिखाए। कंपोजिट विद्यालय रतनपुर में प्रधानाध्यापक व कुछ सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक धनपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अजीत कुमार दिवाकर, सुशील कुमार राशन वितरण की ड्यूटी करने गए थे।
विज्ञापन

विद्यालय में खेलकूद की सामग्री खरीदने की कार्रवाई नहीं की गई। संविलियन विद्यालय नगला खुरू में प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद थे। सहायक अध्यापिका ज्योति कटियार बिना सूचना अनुपस्थित थीं। शिक्षामित्र संतोष चंद्र का अवकाश उपस्थित रजिस्टर में अंकित था, लेकिन प्रधानाध्यापक ने ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत की जानकारी नहीं दी। विद्यालय में खेलकूद की सामग्री खरीद संबंधी कार्रवाई नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बिढैल में सभी शिक्षक उपस्थित मिले और खेल सामग्री खरीदी गई थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिढैल में खेल सामग्री खरीद के लिए बनाई गई समिति में कोई महिला को सदस्य नहीं बनाया गया और न ही खेलकूद शिक्षक को समिति में शामिल किया गया था।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बिढैल, संविलियन विद्यालय नगला खुरू, कंपोजिट विद्यालय रतनपुर में खेल सामग्री खरीद और बनाई गई समिति की जांच करने का आदेश डीसी प्रशिक्षण को दिया है। अनुपस्थित मिलीं अध्यापिका ज्योति कटियार का एक दिन का वेतन रोक दिया है और ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत न कराने पर शिक्षामित्र संतोष चंद्र को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed