{"_id":"671d2ee9d9dbf599870a8a39","slug":"order-for-action-on-complaint-of-corruption-in-medical-reimbursement-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117084-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति में रिश्वत मांगने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। शासन के आदेश पर एडीएम ने सीएमओ को लिपिक के खिलाफ जांच कराकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई करने को कहा है।
जनपद हरदोई की नक्सेरा कालोनी शाहजहांपुर रोड निवासी अलका दीक्षित व अनिल दीक्षित ने भ्रष्टाचार निवारण पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की। इसमें कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए सीएमओ कार्यालय में दो लाख 99 हजार 575 रुपये के कागज भेजे थे। कार्यालय में तैनात लिपिक सुधीर शर्मा ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर लिपिक ने एक लाख पांच हजार 77 रुपये ही सत्यापित किए। शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर साक्ष्य के रूप से फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो व वीडियो भी अपलोड किए हैं।
शासन से लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने इस संबंध में सीएमओ को भेजे पत्र में कहा कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराएं और कर्मचारी यदि दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराएं। इससे कार्रवाई की रिपोर्ट भ्रष्टाचार निवारण पोर्टल पर भेजी जा सके।