फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposition to the registration friend scheme, indefinite strike from today

Farrukhabad News: निबंधन मित्र योजना का विरोध, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 19 May 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 19 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the registration friend scheme, indefinite strike from today
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से बनाई जा रही निबंधन मित्र योजना के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की। सभी ने एकजुट होकर 20 मई से दस्तावेज लेखन अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का ऐलान किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष अतर सिंह कटियार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर बनाई गई निबंधन मित्र योजना पर चर्चा की। कहा कि यह योजना वकीलों और दस्तावेज लेखकों के खिलाफ है। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। सरकार दस्तावेज लेखन का काम विभाग की ओर से तथाकथित निबंधन मित्र को नियुक्त करके दस्तावेज पंजीकरण की योजना बना रहा है। कई जिलों में जानकारी होते ही हड़ताल कर दस्तावेज लेखन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सभी अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने 20 मई से अनिश्चितकालीन लेखन कार्य बंद रखने का ऐलान किया। इसके बाद एसोसिएशन सचिव अतुल मिश्रा व दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने एक प्रतिनिधि साथ प्रभारी सब रजिस्टार महेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। इसमें निबंधन मित्र योजना को तुरंत खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विकास सक्सेना, अनुराग तिवारी, रामेंद्र कटियार, संजय कटियार, अनूप शर्मा, मनोज त्रिवेदी आदि थे। संचालन दयाशंकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed