फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposition to the expressway and demand for construction of dam in Bhakiyu's Tiranga Yatra

Farrukhabad News: भाकियू की तिरंगा यात्रा में एक्सप्रेसवे का विरोध और बांध बनवाने की मांग

Thu, 14 Aug 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the expressway and demand for construction of dam in Bhakiyu's Tiranga Yatra
फोटो -23, सातनपुर मंडी में भाकियू की महापंचायत में मौजूद किसान।संवाद - फोटो : स्वयं
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बुधवार को राष्ट्रीय अपील पर ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें लिंक एक्सप्रेसवे का विरोध और गंगा किनारे बांध बनवाने की मांग की है। 15 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य के नेतृत्व में सभी ब्लॉकों के किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ट्रैक्टरों पर झंडे लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली और सातनपुर मंडी पहुंचकर किसान महापंचायत हुई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, किसान की जमीन बिना मर्जी के कोई नहीं ले सकता। मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने सरकार पर अन्नदाता का अपमान करने का आरोप लगाया। लिंक एक्सप्रेसवे में किसान की जबरन भूमि लेने पर आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा, जिले में लिंक एक्सप्रेसवे की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग 730-सी पहले से बना है। इसी हाईवे को सिक्स लेन कर दिया जाए। गंगा किनारे बांध बनाया जाए। इससे किसान बाढ़ की विभीषिका से बच सकें।
किसानों को समय से खाद न मिलने पर आक्रोश जताया गया। चीनी मिल में पेराई सत्र से पहले मरम्मत कराई जाए। पंचायत के बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को राष्ट्रपति को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

इसमें किसानों का कर्ज माफ करने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, स्मार्ट मीटर न लगाए जाने, निजीकरण रोकने, सांप्रदायिक हिंसा रोकने आदि मांग की गई है। छविनाथ शाक्य, कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सिंह, सुबोध यादव, अभय यादव, गोपी शाक्य, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed