फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposition supporters of Unnao scandal strike

उन्नाव कांड: सपा का लोहिया प्रतिमा पर धरना, प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Opposition supporters of Unnao scandal strike
वास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा के पास धरने पर बैठे सपा नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। उन्नाव कांड के विरोध में सपा ने डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि घटना के बाद से पूरा देश व्यथित है। केंद्र और प्रदेश में काबिज सरकारों को उखाड़ फेंकने के लिए हुंकार भरी। कहा कि अब सपा चुप बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन

पार्टी के निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोहिया की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए। नारेबाजी के बाद दो मिनट का मौन रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्नाव की बेटी आखिरकार जीवन की लड़ाई अस्पताल में हार ही गई। इस घटना से पूरे जिले में उबाल है। उन्होंने दोनों सरकारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाने का ऐलान कर दिया है। सरकार से सामूहिक इस्तीफे की मांग की। कहा कि जनता व्याकुल और भयभीत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

धरने में यूनुस अंसारी, ओम प्रकाश शर्मा, विवेक यादव, मुजिबुल हसन, बेचेलाल यादव, राकेश दिवाकर, जीतू यादव, बृजेश पाल, रफी अहमद, खुर्शीद अहमद, अखिल कठेरिया, मोहम्मद रोशन, अफजाल अंसारी, बंटी कुमार, अयाजुद्दिन, मोनू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट परिसर में सपा के पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। दुष्कर्म के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। जनहित में सरकार बर्खास्त हो। इस मौके पर रजत क्रांतिकारी, सकर्मपाल सिंह, धीर सिंह यादव, शेर सिंह यादव, सुमित कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह यादव, राधारमण शुक्ला, विशाल मौर्या, अनुराग तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed