फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Open gym opened in CHC Kamalganj, people are happy

Farrukhabad News: सीएचसी कमालगंज में खुला ओपन जिम, लोगों में खुशी

Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Open gym opened in CHC Kamalganj, people are happy
ओपेन जिम में झूला झूलती बच्चियां।
कमालगंज। लोगों को सेहतमंद रखने के लिए सीएचसी कमालगंज में सांसद निधि से बनाए गए ओपन जिम को स्थानीय ग्रामीणों को सौंप दिया गया। जिम में 12 प्रकार के उपकरण लगाए गए हैं। वहीं, आवास विकास और मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में भी जिम की स्थापना हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की निधि से सीएचसी कमालगंज में शनिवार को ओपन जिम के उपकरण स्थापित किए गए। ओपन जिम में रनिंग मशीन, क्रास ट्रेनर, एयर वाकर, रोवर, राइडर, सर्फ बोर्ड, पेट के रोग के लिए एडा मिनरल बोर्ड, स्टेपर विद ट्विस्टर, कंधों के लिए आर्मवीर, चेस्ट एंड सोल्जर प्रेस, साइकिल आदि स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

पहले दिन बच्चे ने झूलानुमा उपकरण पर मस्ती की। ठेकेदार विनय कटियार ने बताया कि जहानगंज सीएचसी में भी ओपन जिम स्थापित होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क आवास विकास फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत कार्यालय में जिम लग चुका है। चिलसरा बाजार,आईटीआई फर्रुखाबाद, सीएचसी नवाबगंज में ओपन जिम लगेगा। गांधीनगर की सभासद सरस्वती राजपूत ने बताया कि सांसद की ओर से ओपन जिम स्थापित कराने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed