फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   opd me dhakka -mukki

ओपीडी में पर्चा बनवाने को धक्का-मुक्की, डाक्टर भी रहे नदारद

Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
opd me dhakka -mukki
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं रही हैं। ओपीडी से डॉक्टर नदारद रहते हैं। इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब 11 बजे पर्चा काउंटर पर भीड़ से धक्का मुक्की की नौबत बन गई थी। वहीं डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद थे। इससे मरीज परेशान होेते रहे।
विज्ञापन

ओपीडी में पेट दर्द से परेशान बनखड़िया मोहल्ले की सपना ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से बैठी हैं। कोई डॉक्टर नहीं है। कर्मचारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। याकूतगंज की रामबेटी अपने बेटे रामवीर को दिखाने आई थीं। बताया कि बेटे को बुखार, खांसी है। डॉक्टर सीट पर नहीं हैं। पता नहीं कब तक इंतजार करना होगा। मोहल्ला नगला फिदाई खां के पप्पू ने बताया कि वह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। तब से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि डॉक्टरों को राउंड पर भी जाना होता है। मरीज ज्यादा भर्ती होते हैं तो समय लग जाता है। ऑपरेशन भी होते हैं। हो सकता है कि कुछ मरीजों को दिक्कत हुई हो। उनकी कोशिश है कि मरीजों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed