फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only when we show our right to vote, we will get the desired government.

Farrukhabad News: जब दिखाएंगे वोट का अधिकार, तभी मिलेगी मनचाही सरकार

Mon, 22 Apr 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Only when we show our right to vote, we will get the desired government.
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के घमासान के बीच अब मतदाताओं को वोट की ताकत दिखाने का मौका आ गया है। 13 मई को होने वाले मतदान में अपने वोट का अधिकार दिखाकर मनचाही सरकार बना सकेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीके सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र के निर्देश पर स्वीप के तहत मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खास बात तो यह है कि शिक्षितों को सर्वाधिक मतदान करने के लिए जागरूकता की जरूरत पड़ रही है। इसके चलते कम मतदान वाले बूथ शहर के मोहल्ला सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को अमर उजाला के संयुक्त अभियान में मतदाता शपथ कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

महिला मतदाता प्रभारी भारती मिश्रा ने कहा कि शहर में मतदान सबसे कम संख्या में किया जाता है, जबकि यहां सभी प्रबुद्ध जन निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे वोट से सरकार चुनी जाती है। छोटे-छोटे चयन में हम सावधानी रखते हैं, जबकि सरकार चुनने का अवसर आने पर वोट डालने से किनारा कर लेते हैं। उन्होंने वोट का महत्व बताते हुए राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह संकल्प लें कि 13 मई को लोकतंत्र के महापर्व में हम मतदान अवश्य करेंगे। इस दौरान मतदाताओं को शपथ भी कराई गई। इस दौरान संजय गुप्ता, विष्णु अरोड़ा, रामकुमार वर्मा, शिवम दीक्षित, अनिल कुमार, हरी बाबू वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, अमित गर्ग, पायल अरोड़ा, कल्पना कटियार, अनुराधा सक्सेना, इंदिरा, आशा देवी, रंजना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed