{"_id":"60ca1ec98ebc3e2d9f342ee3","slug":"only-got-four-vial-vaccine-controversy-over-the-end-farrukhabad-news-knp63455196","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीमों को सुबह चार वॉयल वैक्सीन ही मिली, खत्म होने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीमों को सुबह चार वॉयल वैक्सीन ही मिली, खत्म होने पर विवाद
विज्ञापन
चार वॉयल वैक्सीन ही मिली, खत्म होने पर विवाद
कमालगंज। ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को छह ग्राम पंचायतों में टीकाकरण कराया गया। 100 लोगों को टीका लगाने के लिए 10 वॉयल वैक्सीन की जरूरत थी लेकिन टीमों को चार वॉयल ही दी गईं। शृंगीरामपुर में 44 लोगों को टीका लगने के बाद वैक्सीन नहीं पहुंची तो इंतजार कर रहे लोगों का एएनएम से विवाद हो गया।
शृृंगीरामपुर के साथ ही शेरपुर सराय, चंदनपुर, नरायनपुर गढ़िया, कंधरापुर, पूरनपुर में बुधवार को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं। एसडीएम सदर अनिल कुमार के प्राथमिक विद्यालय शृंगीरामपुर का निरीक्षण करके जाने के बाद वैक्सीन खत्म हो गई। इस बीच विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे तो उन्होंने सीएचसी पर फोन कर तत्काल वैक्सीन भिजवाने के लिए कहा।
एक घंटे तक वैक्सीन न आने पर ग्रामीणों का एएनएम प्रभूता दुबे से विवाद हो गया। एएनएम ने कहा कि उन्हें 44 लोगों के लिए ही सुबह वैक्सीन मिली थी। प्रधान पिंटू यादव ने लोगों को समझाया। फिर 10 वॉयल आने पर टीकाकरण शुरू हुआ। विधायक ने महावीर नगला व भिम्मी नगला जाकर लोगों को वैक्सीन के फायदे बताए। बाद में बीडीओ राजेश बघेल भी वैक्सीन लेकर पहुंचे। एडीओ आलोक दुबे, शिवकुमार गोयल, श्याम सहयोगी, दुर्गानारायन मिश्रा भी मौजूद रहे।