फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only 8.77 percent of Farrukhabadi could pass in the race

8.77 प्रतिशत फर्रुखाबादी ही दौड़ में हो सके पास

Sun, 24 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Only 8.77 percent of Farrukhabadi could pass in the race
फर्रुखाबाद में करियप्पा मैदान में दौड़ लगाते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती के चौथे दिन 8.77 प्रतिशत फर्रुखाबादी ही दौड़ में सफल हो सके। कुछ कर गुजरने की ललक में फर्रुखाबाद के नौजवानों ने सेना के मैदान में दौड़ लगाई। चौथे दिन सर्वाधिक 451 नौजवान दौड़ में पास हुए, जबकि 5138 नौजवानों ने दौड़ में हिस्सा लिया था। 8835 नौजवानों ने सेना में भर्ती को लेकर पंजीकरण कराया था। इसमें 3697 नौजवान लंबाई की नाप जोख में बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में चल रही सिपाही की भर्ती के चौथे दिन फर्रुखाबाद के नौजवानों ने दमखम का प्रर्दशन किया। नौजवानों को सुबह बरगदियाघाट पर एकत्र कर उनके कागजों की जांच की गई। वहां से नौजवानों को दौड़ व लंबाई की नापजोख के लिए रवाना किया गया। कैंट एरिया के गेट पर सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में लंबाई की नापजोख की गई। लंबाई में पास हुए युवकों को दौड़ के लिए करियप्पा मैदान में सौ-सौ युवकों के ग्रुप में दौड़ में शामिल किया गया। यह प्रक्रिया बराबर चलती रही। बरेली के कर्नल समीर सरदाना की अगुवाई में भर्ती प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया गया। उन्होंने कई बार सभी स्थलों पर जाकर भर्ती का जायजा लिया और सेना के अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

लंबाई की नापजोख में बाहर किए गए युवक वहीं पास में खड़े होकर फिर से अंदर आने का प्रयास कर रहे थे। उनको कई बार पीछे हटाया गया, लेकिन वह बार-बार आगे की ओर आ रहे थे। इस पर पुलिस व पीएसी के जवानों ने लाठियां फटकार कर युवकों खदेड़ दिया। युवकों को हिदायत दी गई कि वह वहां से हट जाएं। जो लोग लंबाई की नाप जोख में बाहर हो गए हैं। वह किसी भी हालत में फिर से भर्ती की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती में शामिल होने के लिए आ रह युवकों के ठहरने के लिए तीन कालेजों में व्यवस्था की गई। कालेजों के कमरों में अंधेरा होने से युवक वहां ठहरने के लिए नहीं गए। ज्यादातर युवक रोडवेज वर्कशाप के आस पास की बंद दुकानों के बाहर बिस्तर लगाकर सोते रहे। वहीं कुछ युवकों ने बरगदियाघाट जाने वाले मार्ग पर बने मकानों के बाहर छज्जे के नीचे रात गुजारी।
सेना भर्ती को लेकर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड व कोतवाल अजय नरायण सिंह ने सुरक्षा व्यस्था की पूरी कमान संभाल रखी थी। दोनों ही अधिकारी पूरे समय तक भ्रमणशील रहे। जो युवक भर्ती की प्रक्रिया से बाहर हो गए थे। उनको वापस जाने के लिए प्रेरित करते रहे। बाजार में रात में सो रहे युवकों को कालेजों में जाने के लिए कहा गया।

शनिवार शाम से ही बरेली के नौजवानों का आगमन शुरू हो गया। रोडवेज बसअड्डे पर गहमा गहमी बनी रही। भीड़ भाड़ अधिक होने पर पुलिस के जवान भी वहां तैनात कर दिए गए। रविवार को बरेली जिले के 11653 नौजवान भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed