फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Online fraud of Rs 37 lakh from electricity contractor

Farrukhabad News: बिजली ठेकेदार से ऑनलाइन 37 लाख रुपये की ठगी

Fri, 15 Mar 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 37 lakh from electricity contractor
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय निवेश का झांसा देकर बिजली ठेकेदार से ऑनलाइन 37 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़िया रखा रोड निवासी बिजली ठेकेदार विनय कुमार झा ने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया। इसमें बताया कि 2 मार्च को उसके मोबाइल पर टेलीग्राम एप के माध्यम से मैसेज आया। इसके बाद एक कंपनी के नाम से फोन आया।
विज्ञापन

उधर से बोल रहे व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निवेश करने व उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इसमें वेबसाइट के माध्यम से रिव्यू रेटिंग का काम बताया गया। बिटकाइन ट्रेडिंग करते हुए निवेश करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार ने दो से सात मार्च तक 37 लाख रुपये का निवेश किया। इसके बाद टेलीग्राम एप से उन लोगों की आईडी गायब हो गई। ठगी का एहसास होने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आईसीआईसीआई बैक में इस संबंध में सूचना दी। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा जयपुर राजस्थान का निकला। उस खाते को बैंक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक ने फ्रीज करवा दिया।

ऐसा करने पर 11.50 लाख रुपये होल्ड कर दिया गया। बाकी रुपये के बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई। साइबर क्राइम थाने में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed