फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One million jewels and cash stolen from three houses

तीन घरों से दस लाख के जेवर व नगदी चोरी

Sat, 17 Apr 2021 06:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
One million jewels and cash stolen from three houses
तीन घरों से दस लाख के जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोर दस लाख के जेवर व नगदी पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर के मजरा वनकिया निवासी नीलेश मिश्रा रोडवेज में संविदाकर्मी हैं। वह ड्यूटी पर गए थे। शुक्रवार रात घर पर पत्नी श्वेता मिश्रा बच्चों के साथ कमरे में सो रहीं थी। रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार से चढ़कर दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ एक मंगलसूत्र, कान के झाले, तीन अंगूठी, एक सोने की चेन, पायल व पांच हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

कुछ दूर पर ही रहने वाले अमित के घर भी पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी का लाक तोड़कर एक लाख 93 हजार रुपये, सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, छह अंगूठी, एक मटर माला, 250 ग्राम चांदी ले गए। फिर गांव के ही अजयकुमार के घर से दस हजार की नगदी, सोने की चेन, एक अंगूठी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह नीलेश की पत्नी जागी तो घटना की जानकारी हुई। अमित ने बताया कि वह जनपद मैनपुरी के थाना नवीगंज में एक गेस्ट हाउस बनवा रहे हैं। शनिवार को आगरा से गेस्ट हाउस का सामान लाना था इसलिए रुपये घर में रखे थे। पुलिस ने तीनों घरों का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। तीनों घरों से करीब दस लाख रुपये की चोरी होने की जानकारी दी गई। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed