फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One lakh stolen including cash, jewelry from home

घर से नगदी, जेवर सहित एक लाख की चोरी

Fri, 31 Jan 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One lakh stolen including cash, jewelry from home
चोरी के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी लालाराम शाक्य की बेटी की गुरुवार शाम बारात आयी थी। परिजन व रिश्तेदार गेस्टहाउस में थे, बड़ी पुत्री रात में गेस्ट हाउस से घर में आकर सो गई। इसी बीच उसकी पर्स से नगदी, जेवर चोरी हो गए। पति ने चोरी की तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला वनखड़िया निवासी लालाराम शाक्य की पुत्री रंजना की कुटरा स्थित गेस्टहाउस में बरात आयी थी। परिजन व रिश्तेदार शादी समारोह में थे। रात करीब 2.30 बजे लालाराम की बड़ी पुत्री मधू सहित दो-तीन लोग घर आकर सो गए। करीब चार बजे लालाराम के नाती सचिन अन्य परिजन घर पहुंचे तो एक पर्स घर के बाहरी हिस्से में शौचालय के पास पड़ा था।
विज्ञापन

पूछने पर पता चला कि वह पर्स मधू का था। उसमें जेवर गायब थे। वहीं शादी में सहयोग कर रहा मोहल्ले का युवक भी उसी दौरान घर से बाहर निकला। मधू ने बताया कि पर्स में रखी वजनी पायल, करधनी, कुंडल, मांग टीका व 25 हजार रुपये गायब थे। जबकि बाइक के कागजात व एटीएम फाड़कर डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधू के पति सुभाष चंद्र ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। परिजनों ने मोहल्ले के ही युवक पर चोरी करने का शक जताया। पुलिस उसकी तलाश में घर गई तो वह नहीं मिला। पुलिस मामले की छानबीन के बाद वापस चली गई। सुभाष चंद्र ने बताया कि चोरी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed