{"_id":"6499e444da90a958a30aa975","slug":"one-lakh-necklace-stolen-from-woman-riding-in-tempo-farrukhabad-news-c-12-1-306428-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंपो में सवार महिला का एक लाख का हार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंपो में सवार महिला का एक लाख का हार चोरी
Tue, 27 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। टेंपो में सवार महिला के बैग से एक लाख का हार चोरी हो गया। राजेपुर पुलिस ने घटना स्थल दूसरी जगह होने की बात कहकर महिला को टरका दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भुवनपुर निवासी कुसमा देवी की बेटी रेशमा कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खलमापुर स्थित ससुराल से मायके आई हुई थी। मां कुसमा के साथ रेशमा जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई थी। सोमवार को मां-बेटी टेंपो में बैठकर वापस आ रहे थे। रेशमा ने सोने का हार टेंपो में बैठने से पहले बैग में रख लिया था। मां कुसमा व बेटी राजेपुर तिराहे पर टेंपो से उतर गई।
फर्रुखाबाद के लिए दूसरी सवारी का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान रेशमा ने बैग खोला, तो उसमें से सोने का हार चोरी हो चुका था। रेशमा रोने लगी। शोर सुनकर मौके पर खड़े होमगार्ड आ गए। उन्होंने पूरी बात की जानकारी करने के बाद मां बेटी को थाने भेज दिया। रेशमा ने थाने में एक लाख का हार चोरी होने की बात बताई। पुलिस ने घटनास्थल दूसरे स्थान का होने की बात कहकर मां बेटी को टरका दिया। एसओ दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।