फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One killed, five injured in pickup collision

Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से रिटायर फौजी के बेटे की मौत, पांच घायल

Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in pickup collision
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे पर शनिवार देर शाम मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने गांव भाऊपुर के पास एक बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार मोहम्मदाबाद के मोहल्ला किदवईनगर निवासी इमरान (25), उनकी पत्नी चांदनी (22) और गोद में बैठा बेटा अरमान घायल हो गया।
इसके बाद चालक ने उस्मान नगला के पास शहर से घर जा रहे जहानगंज के गांव बिरिया नगला निवासी सेवानि
वृत्त फौजी अरविंद राजपूत के पुत्र विवेक कुमार (22) की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे विवेक और उसका दोस्त गौरव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित पिकअप खाई में चली गई। इससे पिकअप चालक के भी मामूली चोटे आईं। शराब के नशे में चालक अस्पताल से चला गया। हालत गंभीर होने पर विवेक और गौरव को रेफर कर दिया गया।

कुछ ही देर में विवेक की मौत हो गई। पिता अरविंद ने बताया कि विवेक उनका इकलौता बेटा था। पांच बेटियों में एक की शादी हुई है। मां रानी देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed