{"_id":"607b167d8ebc3ec4487aecb8","slug":"one-killed-225-infected-in-district-including-aro-farrukhabad-news-knp6240290174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरओ सहित जिले में 127 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरओ सहित जिले में 127 संक्रमित
विज्ञापन
एक की मौत, एआरओ सहित जिले में 225 संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 127 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसमें पंचायत चुनाव में एआरओ रिजर्व, सीएमओ कार्यालय के अपर शोध अधिकारी, लिपिक, नलकूप विभाग के जेई भी शामिल हैं।
जिले में अब तक 5642 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4762 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 100 लोगों की जान का चुकी है। जिले में अभी 780 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा कमालगंज में हुई जांच में 33 और लोहिया अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में 65 लोग संक्रमित मिले। इस तरह से संक्रमितों की संख्या 225 हो गई।
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू है। मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी दीपक गुप्ता नौ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर शुक्रवार को एंटीजन किट से की गई जांच में संक्रमित पाए गए 64 लोगों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए जबकि 127 अन्य कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
इससे 191 संक्रमित मरीजों की सूची जारी हुई जो गत वर्ष से अब तक के एक दिन में संक्रमित हुए मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इसमें पंचायत चुनाव में एआरओ रिजर्व ड्यूटी में लगे नलकूप विभाग के जेई, सीएमओ कार्यालय में तैनात अपर शोध अधिकारी, एक फार्मासिस्ट, लिपिक, सेंट्रल जेल के एक कैदी सहित शहर, फतेहगढ़ व ब्लॉक बढ़पुर के 107 मरीज हैं। उधर, लोहिया अस्पताल में एंटीजन किट से की गई जांच में 65 लोग संक्रमित पाए गए।
प्रधानाध्यापक समेत 33 पॉजिटिव, 169 ने कराई जांच
कमालगंज। रानूखेड़ा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 65 लोगों की जांच की। इसमें कोहरापुर विद्यालय में तैनात रानूखेड़ा निवासी 48 वर्षीय प्रधानाध्यापक, 42 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय किशोर सहित सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके अलावा रामलीला मैदान के निकट स्थित निजी विद्यालय के 28 वर्षीय उप प्रधानाचार्य, शास्त्री नगर निवासी 34 वर्षीय सराफ, महरुपुर राबी निवासी पूर्व सैनिक, मकूनगला निवासी युवक, मीठापुर निवासी युवक, हुसैनगंज निवासी महिला, नगला पजाबा निवासी युवक आदि की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच में नगर पंचायत में तैनात आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय लिपिक, टडा नगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका, नारायनपुर गढ़िया निवासी महिला समेत 26 लोग संक्रमित पाए गए। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया कि 169 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 33 लोग संक्रमित पाए गए।