फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One brother killed by Buffalo's assault

भैंस के हमले से एक भाई की मौत दूसरा घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से थोड़ी दूर सड़क पर खेल रहे दो सगे भाइयों पर भैंस ने हमला बोल दिया। सींग में फंसे एक भाई को भैंस ने उछाल कर दीवार पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा भाई भैंस के सींग लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

वहीं, मृतक के पिता जब पशु मालिक के घर पहुंचे तो वह झगड़ा करने लगे। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की।  
विज्ञापन



गांव पचरोली महादेवपुर निवासी हरेंद्र वर्मा के दो पुत्र अंशुल (3) व मोहित (7) सोमवार (13 मार्च ) शाम लगभग 5 बजे सड़क किनारे खेल रहे थे। तभी गांव के गजराज अपनी 4-5 भैंस लेकर जा रहे थे। एक भैंस ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। अंशुल के कपड़े भैंस की सींग में फंस गए और भैंस ने उसको उछाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह दीवार से जाकर टकरा गया। अंशुल की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा भाई भैंस के हमले से गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए। इसकी शिकायत करने पिता महेंद्र वर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ पशु मालिक गजराज के घर गए। गजराज के परिजन मृतक के परिजनों से झगड़ा करने लगे।


इससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। वहां गांव के लोग भी एकत्र हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।  प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कार्यवाही न करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed