फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One arrested with heroin and stolen bike, report on two

Farrukhabad News: हेरोइन व चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार, दो पर रिपोर्ट

Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
One arrested with heroin and stolen bike, report on two
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। वाहनों की जांच के दौरान थानाध्यक्ष ने तीन वर्ष पूर्व चोरी हुई पुलिस आफिस के पीआरओ की बाइक को पकड़ लिया। चालक के पास से पुलिस ने करीब साढ़े 10 लाख रुपये की 105 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने हेरोइन तस्कर व बाइक चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष राजेश राय जिलेकी सीमा पर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे बाइक चालक को उन्होंने रोका तो वह पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर बाइक रोक ली और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चालक की जेब से 105 ग्राम हीरोइन और 450 रुपये मिले।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने खुद को मऊदरवाजा के मोहल्ला रकाबगंज निवासी विक्की गिहार बताया। पुलिस ने विक्की से पूछताछ की। उसने बताया कि वह हेरोइन बेचने जा रहा था। अखमेलपुर निवासी शिवम कुमार ने उसे बाइक दी थी। कहा था कि उसने बाइक कल्याणपुर से तीन वर्ष पूर्व चोरी की थी। पुलिस ने ई चालान एप पर चेसिस नंबर डालकर देखा। बाइक जालौन के उरई स्थित पुलिस ऑफिस के पीआरओ रानू योगी की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को बाइक सहित थाने लाकर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने हेरोइन तस्कर विक्की गिहार व बाइक चोर शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े दस लाख रुपये है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed