फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One and a half million stolen from school manager's house

स्कूल प्रबन्धक के घर से डेढ़ लाख की चोरी

Sun, 07 Feb 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
One and a half million stolen from school manager's house
कायमगंज स्थित अताईपुर में बक्से के टूटे ताले दिखाते विमल कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
स्कूल प्रबंधक के घर से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी स्कूल प्रबंधक के घर के ताले तोड़कर चोर एक लाख के जेवर, 22 हजार रुपये व 28 हजार का अन्य सामान चुरा ले गए। प्रबंधक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
गांव अताईपुर जदीद निवासी विमल कुमार मैनपुरी जनपद के थाना ओछा क्षेत्र के गांव नगला धर्मपाल के मूल निवासी हैं। वे गांव अताईपुर में बनवाए मकान में रहकर निजी स्कूल चलाते हैं। शनिवार को वह घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव गए थे। रात में चोरों ने उनके बंद घर के ताले तोड़ दिए। कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर जेवर व नगदी ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उनके मेन गेट का ताला टूटा देखा तो विमल कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन

दोपहर को वह गांव पहुंचे और चोरी गए माल का आकलन किया। उन्होंने बताया कि चोर एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी की पायल, कमर कंधनी, 22 हजार नगद, एलसीडी टीवी, रिसीवर व एक गैस सिलिंडर चुरा ले गए। विमल कुमार ने बताया कोतवाली में लिखित सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed