फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the third day centers deliver cold food

तीसरे दिन कुछ केंद्रों पर पहुंचा ठंडा खाना

Sat, 03 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
On the third day centers deliver cold food
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की हाट कुक्ड योजना फेल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
पहली जनवरी से शुरू हुई योजना पटरी पर आना भी शुरू नहीं हुई है।  शनिवार को कुछ ही केंद्राें पर हाट कुक्ड पहुंचा, वह भी देरी से । बांटे गए हाट कुक्ड की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में यही सामने आया।

हलवा में चीनी कम
वार्ड संख्या 32 के मोहल्ला चंद्रगुप्त नगर में दोपहर करीब 12.45 बजे हाट कुक्ड के तहत बच्चों को हलवा बांटा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुभा मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर 50 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को 25 बच्चे आए। कहा कि हाट कुक्ड बच्चों को घर-घर जाकर बांटा गया। लेकिन हलवा की क्वालिटी ठीक नहीं थी। कम मीठा और ठीक तरह से पका भी नहीं था। सहायिका गीता सक्सेना का कहना था कि करीब तीन-चार माह से मानदेय भी नहीं मिला है।

दोपहर बाद मिला भोजन
मोहल्ला गढ़ी खान जमा खां में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हाट कुक्ड के इंतजार में बैठे थे। दोपहर करीब 1 बजे टेंपो से स्टील की बाल्टियों में भरकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम देवी को हलवा दिया गया। कनीलम देवी ने बताया कि केंद्र पर 50 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार  को करीब 23 बच्चे केंद्र पर आए। सहायिका शकुंतला देवी  ने बताया कि जो बच्चे केंद्र पर नहीं आए उन्हें घर जाकर हलवा दिया गया।

नहीं पहुंचा हाट कुक्ड
गंगानगर कालोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन नहीं बांटा गया। बच्चे केंद्र पर हाट कुक्ड के इंतजार में बैठे रहे लेकिन दोपहर 2 बजे तक भोजन न आने पर निराश होकर लौट गए। कार्यकत्री मीरा देवी ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक हाट कुक्ड नहीं आया था। उन्होंने बताया कि उनके यहां करीब 35 बच्चे पंजीकृत हैं।

बिना खाए लौटे बच्चे
मोहल्ला नरकसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर दोपहर करीब 1.45 बजे एक दर्जन से ज्यादा बच्चे खेल रहे थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सोनी यादव ने बताया कि उनके यहां 40 बच्चे पंजीकृत हैं। हाट कुक्ड नहीं आया। कई बच्चे  लौट गए।  2.10 बजे कार्यकत्री केंद्र बंद कर चली गईं। यही हाल पास में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का रहा। यहां तैनात कार्यकत्री अर्चना देवी ने बताया कि उनके यहां 40 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन हाट कुक्ड नहीं आया।

यहां भी नहीं बंटा खाना
मोहल्ला अंबेडकर नगर और पझाबा में भी शनिवार को हाट कुक्ड का वितरण नहीं किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र अंबेडकर नगर में तैनात शोभा देवी और आंगनबाड़ी केंद्र पजाबा में तैनात अर्चना दुबे ने बताया कि उनके यहां 40-40 बच्चे पंजीकृत हैं। हाट कुक्ड नहीं आया। उन्होंने बताया कि आज (शनिवार) हलवा बंटना था। केंद्र पर मिले राहुल, सोनू, दीपक और राधिका आदि बच्चों ने बताया कि सुबह से खाने के लिए कुछ भी नहीं मिला है।

वर्जन
शहरी क्षेत्र में 178 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन्हें हाट कुक्ड सप्लाई करने की जिम्मेदारी एनजीओ दलित मानव सेवा समिति दिल्ली और ग्राम विकास सेवा संस्थान शाहजहांपुर की है। दिल्ली की एनजीओ के पास 100 और शाहजहांपुर के पास 78 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाट कुक्ड सप्लाई करने की जिम्मा है। दोनों एनजीओ हाट कुक्ड वितरण में लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह से कई आंगनबाड़ी केंद्रों से शिकायतें आ रही हैं कि उनके यहां हाट कुक्ड नहीं पहुंचा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।-श्यामा तिवारी, सुपरवाइजर


कल से हाट कुक्ड नहीं बांटा तो करार खत्म
जिले के 1752 आंगनबाड़ी केंद्राें पर हाट कुक्ड उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी 17 एनजीओ को दी गई है। पहली जनवरी से हाट कुक्ड केंद्राें पर बनना था। अभी तक 4 एनजीओ ने ही काम शुरू किया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामलखन आर्य ने

बताया कि पांच जनवरी से हाट कुक्ड केंद्राें पर उपलब्ध न कराया गया तो इनका करार खत्म कर दिया जएगा। उन्हाेंने कहा कि एनजीओ गुणवत्ता परक हाट कुक्ड समय से केंद्राें पर पहुंचाएं। सीडीपीओ, सुपरवाइजर रोज निगरानी करेंगी। इसकी डेली रिपोर्ट कार्यालय को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed