Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Krishna seated on an ornate swing; devotees left spellbound by the devotional singing

Farrukhabad News: कलात्मक झूले पर विराजे कान्हा, संकीर्तन में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna seated on an ornate swing; devotees left spellbound by the devotional singing
फर्रुखाबाद। श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की देखरेख में चल रहे श्री हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ के दूसरे दिन शनिवार को हिंडोल पर्व, नौका विहार और ज्योति मालिका का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण को फूलों से सजे झूले पर झुलाया गया। इस दौरान कीर्तन पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। गंगा में दीपदान में हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

पांचाल घाट नारायण वाटिका में शनिवार सुबह हिंडोल पर्व मनाया गया। गायक सुनील मलिक, युधिष्ठिर मलिक, अनिल मेहरोत्रा, राजीव, कौस्तुभ गोयल, गिरिराज नोगिया, प्रमोद पंथ, भगवतकृष्ण दास के सावन की पड़े फुहार, गंगा मइया धीरे-धीरे बहो..., गंगा के आंचल में दीपदान से दीप मालिका सजाई..., मेरो मन वृंदावन धाम है..., सावन आयो रे मन हर्षायो रो..., आदि गीतों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। हिंडोल (झूले) में विराजमान कान्हा व राधा के बालरूप को कई भक्तों ने झुलाया। सावन के मल्हार और पारंपरिक भजन, कीर्तनों पर लोग मदमस्त दिखे।
विज्ञापन

दोपहर बाद नौका विहार व ज्योति मालिका (दीपदान) का आयोजन हुआ। एक नाव पर संकीर्तन मंडली और दूसरी पर राधा-कृष्ण को विराजमान किया गया। कान्हा के कई सेवादार भी सवार हुए। गंगा में नौका विहार का दृश्य बेहद मनोहारी रहा। इसी दौरान तट पर मौजूद भक्तों ने दीपमालिका सजाकर गंगा में दीपदान कर पुण्य कमाया। डॉ. मनमोहन गोस्वामी, संयोजक चिन्मय गोस्वामी, अंजुम दुबे, डॉ. मनोज मेहरोत्रा, सुरेंद्र सफ्फड़, गोपाल टंडन, अशोक वर्मा, डॉ. वैभव वर्मा, सुनील वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
धूमधाम से 108 तुलसी विवाह संपन्न, गूंजे मंगल गीत
-कन्यादान कर भावुक हुए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। हरिनाम संकीर्तन महाकुंभ में शनिवार देर रात 108 तुलसी विवाह का सामूहिक आयोजन हुआ। फूलों से सजे मंडप में मंगल गीतों के साथ तुलसी माता का भगवान शालिग्राम से विवाह हुआ। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाई, मेहंदी लगाई और वरमाला पहनाई।

विवाह आयोजन में ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार से शालिग्राम और तुलसी के सात फेरे कराए। 108 जोड़ों ने तुलसी माता का कन्यादान किया। कन्यादान के समय कई श्रद्धालु भावुक हो गए। संयोजक मंडल में शामिल सुरेंद्र कुमार सफ्फड़, डॉ. मनोज मेहरोत्रा व अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि सामूहिक आयोजन का उद्देश्य सनातन परंपरा को जीवंत रखना और युवाओं को संस्कारों से जोड़ना है। विवाह के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। देर रात प्रसाद वितरित हुआ। भजन संध्या में दूरदराज से आए गायकों ने तुलसी महिमा के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामकुमार मेहरोत्रा, श्यामजी टंडन, नीरज रस्तोगी, मनीष औदीच्य, मधुर औदीच्य, गौरांग, महेश रस्तोगी आदि का खास सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed