{"_id":"6547e609d035e71fc90bde94","slug":"on-the-orders-of-the-court-a-case-of-robbery-against-father-and-son-of-badaun-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1227-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर बदायूं के पिता-पुत्र पर लूट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर बदायूं के पिता-पुत्र पर लूट का मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बदायूं स्थित बंगला किसी अन्य के हाथ बेचने से गुस्साए पड़ोसी पिता-पुत्र ने बहाने से बुलाकर ठंडी सड़क स्थित एक रेस्टोरेंट पर लूट की घटना को अंजाम दिया। उस पर रिवाल्वर भी तान दी गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बरेली के बीसलपुर रोड स्थित मान सरोवर गार्डन कालोनी निवासी पीयूष वर्मा मूल रूप से बदायूं निवासी हैं। उन्होंने कोर्ट के आदेश पर कादरीगेट थाने में बदायूं के विवेक विहार कालोनी निवासी उमेश चंद्र रस्तोगी और उनके पुत्र नितिन जैमिनी रस्तोगी के खिलाफ लूट का मुकदमा लिखाया। कहा कि 31 जुलाई को वह इटावा जा रहा था। इसी समय उमेश चंद्र ने फोन पर बताया कि वह अल्हागंज आए हैं। उनसे मिलना चाहते हैं। उनके बताने पर वह ठंडी सड़क स्थित एक रेस्टोरेंट में इंतजार करने लगे।
पिता-पुत्र पहुंचे और उन्होंने सिविल लाइंस वाला बंगला किसी और के हाथ बेचने की बात कहकर धमकाया। उन्होंने गालीगलौज किया। चालक बाहर निकलकर बचाने आया, तो नितिन ने पिस्टल तान दी। जबरन हाथ की घड़ी, सोने की चेन, 12 हजार रुपये से भरा पर्स ले लिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।