फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the orders of the court, a case of fraud against three including a couple

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 23 Oct 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of fraud against three including a couple
फर्रुखाबाद। भट्ठे पर कोयला सप्लाई करने के मामले में 26.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला गीतापुरम कालोनी निवासी उत्कर्ष त्रिवेदी ने कोर्ट के आदेश पर कादरीगेट थाने में बढ़पुर बैरिस्टर वाली गली निवासी विनय कटियार, उनकी पत्नी संगीता कटियार व पुत्र निष्कल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह ईंट भट्ठा चलाता है। विनय कटियार भट्ठा पर कर्मचारी के रूप में काम करते थे। उनकी पत्नी संगीता कोयला सप्लाई का काम करती हैं। विनय के अनुरोध पर संगीता को कोयला आपूर्ति का ऑर्डर दे दिया। विनय, संगीता, पुत्री चारू व पुत्र निष्कल को नगद तथा बैंक के माध्यम से 39,81,549 रुपये का भुगतान किया गया। मगर सिर्फ आठ ट्रक कोयला की सप्लाई की गई। इसकी कीमत 13,16,396 रुपये है। शेष कोयला देने को कहा, वह बहानेबाजी करने लगे। जब इन्हें विधिक नोटिस दिया, तो उन्होंने रुपये देने के बहाने घर बुलाया। वहां कुछ कागजात देकर पूरा माल दे देने की बात कहकर रुपये न होने को कहा। जो ट्रक दिखाए गए, वह कोयला खदानों से अन्य स्थानों पर रवाना होना दर्ज हैं। फर्जी प्रपत्र देकर आरोपियों ने 26,65,153 रुपये हड़प लिए। पांच सितंबर की सुबह जब मुनीम के साथ विनय के घर गए, तो गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed