फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the complaint of the daughter, her parents beat her husband

बेटी की शिकायत पर मायके वालों ने पति को पीटा

Tue, 21 Apr 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of the daughter, her parents beat her husband
नवाबगंज। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति को पीट दिया। मोहल्ले वालों ने मामला बिना समझे ही हमलावरों को घेरकर लठिया दिया। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। दो लोगों को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज निवासी युवक ने जहानगंज थाने के गांव मुबारकपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। आए दिन दोनों में विवाद होता था। मंगलवार दोपहर तीन बजे युवक ने पत्नी को जमकर पीट दिया। उसने अपने मायके सूचना दी। इस पर एक कार और बाइक से सात लोग पहुंच गए और युवक को जमकर धुन डाला।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने समझा कि बाहर वालों ने हमला कर दिया, तो घेराबंदी कर ली। मारपीट शुरू की, तो मायके वाले भागने लगे। खेतों से पहुंचे तमाम लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। मौका पाकर पांच लोग भाग गए, मगर दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष आए हैं। अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed