{"_id":"ca43ae02dae8cf5e7de74f80679c4b21","slug":"old-rivalry-lasted-shot-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चली गोली, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चली गोली, दो जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। पुरानी रंजिश के चलते गांव दरौरा में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से दो और मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दरौरा निवासी दीपक कुमार के छोटे भाई विकास का शनिवार को गांव के ही सतीश से विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। रविवार शाम दीपक चारा लेकर घर लौट रहा था। दीपक के सतीश के घर के पास से गुजरते समय सतीश, वीके, कांटे खां और सुनील कुमार ने दीपक को घेर कर पीट दिया।
विज्ञापन
दीपक के पिता अवध नरेश और भाई सागर सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने इन लोगों को भी पीट दिया। इसी दौरान दीपक पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम गए। फायरिंग के दौरान दीपक के दोनों हाथ और गांव के अभिषेक के एक हाथ में गोली लगी। वहीं, मारपीट में दूसरे पक्ष से सुनील, पम्मी और विमल घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां से दीपक और अभिषेक को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सुनील ने बताया कि उनका नौकर भोला चारा लेकर लौट रहा था। दीपक ने चारा फैला दिया। विरोध करने पर दीपक मारपीट करने लगे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।