फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man was beaten to death with a brick

Farrukhabad News: वृद्ध को ईंट मारकर किया लहूलुहान

Thu, 23 May 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Old man was beaten to death with a brick
फर्रुखाबाद। रंजिश में मवेशी चराने जा रहे वृद्ध को चार लोगों ने ईंट से लहूलुहान कर दिया। वृद्ध के पुत्र ने सभासद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला पाल निवासी रामदास 20 मई को मवेशी चराने के लिए खेत पर गए थे। उसी दौरान सभासद सहित चार लोगों ने रंजिश में रामदास को रोक कर गाली गलौज की। विरोध करने पर सभी लोगों ने ईंट से प्रहार कर रामदास को लहूलुहान कर दिया। आसपास के खेताें में काम कर रहे लोगों के ललकारने पर यह लोग मौके से भाग गए।

सूचना पर पुत्र महेंद्र सिंह ने पिता रामदास को सीएचसी में भर्ती कराया। महेंद्र सिंह ने थाने में सभासद सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट व पथराव करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed