{"_id":"6679d0554887bfbfa2000136","slug":"old-man-stabbed-with-knife-for-asking-for-loan-back-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112731-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उधारी वापस मांगने पर वृद्ध को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उधारी वापस मांगने पर वृद्ध को चाकू से गोदा
विज्ञापन
अमृतपुर। उधारी के दो हजार रुपये मांगने पर युवक ने वृद्ध को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने वृद्ध को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सीओ सहित एसओ ने अस्पताल जाकर वृद्ध के हाल चाल लिए। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव करनपुर दत्त निवासी राजेंद्र सिंह कुशवाह से गांव के ही निवासी शिवा ने 22 जून को दो हजार रुपये उधार लिए थे। शिवा ने शीघ्र ही रुपये देने का वादा किया था। रविवार शाम को राजेंद्र ने उधार दिए रुपये शिवा से मांगे। शिवा ने गाली गलौज कर रुपये देने से इन्कार कर दिया था।
सोमवार को राजेंद्र सिंह बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। उसी दौरान शिवा ने राजेंद्र सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन व सीने में चाकू लगने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो शिवा वहां से भाग गया। परिजन राजेंद्र को सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर राजेंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने राजेंद्र को नर्सिंग होेम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय व एसओ मीनेश पचौरी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नर्सिंग होम जाकर घायल के हालचाल लिए। पुत्र शोभित की तहरीर पर शिवा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
एसओ ने बताया कि उधारी के रुपये मांगने पर शिवा ने राजेंद्र सिंह को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।