{"_id":"5eee0dfb8ebc3e42e827a1df","slug":"old-man-dies-embattled-in-two-police-stations-after-filling-panchnama-farrukhabad-news-knp566529275","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त वृद्ध की मौत, पंचनामा भरने पर दो थानों में ठनी, सीओ ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त वृद्ध की मौत, पंचनामा भरने पर दो थानों में ठनी, सीओ ने की पंचायत
विज्ञापन
बजरिया चौकी के पास अज्ञात की मौत के बाद पुलिस को पंचनामा भरने के निर्देश देते सीओ सिटी।
- फोटो : FARRUKHABAD
वृद्ध की मौत, पंचनामा भरने पर दो थानों में ठनी
फर्रुखाबाद। दो दिन पहले गंभीर हालत में पड़े मिले वृद्ध की मौत के बाद पंचनामा भरने को लेकर दो थानों में ठन गई। सीओ के सामने दो इंस्पेक्टरों में जमकर तूतू-मैमै हुई। सीओ ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ ने मऊदरवाजा इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद मऊदरवाजा थाना पुलिस ने पंचनामा भरा।
मऊदरवाजा थाने के चौकी बजरिया और जसमई रेलवे पुल के बीच में रोड किनारे एक मानसिक रोगी वृद्ध 18 जून को बेहोश पड़ा दिखा। लोगों की सूचना पर मऊदरवाजा थाने के सिपाही कुलदीप और सौरभ ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल मऊदरवाजा थाने का बताया। कुछ ही देर में मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा पहुंचे और दोनों में तूतू मैमै होने लगी। वहां मौजूद सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने समझाने का प्रयास किया, मगर दोनों ही इंस्पेक्टर विवाद करते रहे। इस दौरान तमाम लोग एकत्रित हो गए। सीओ ने पूरा मामला उच्चाधिकारियों को बताया।
विज्ञापन
अफसर से निर्देश मिलते ही सीओ ने मऊदरवाजा इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। कहा कि आगे से इस तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। पंचनामा उनको ही भरना है। उनके क्षेत्र का ही मामला है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि वृद्ध मानसिक रोगी था। पंचनामा भरवा दिया गया है। रोड के दूसरी तरफ वृद्ध मिला था, इसलिए अपनी बात रखी थी।