फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man dies after tractor overturns

ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत

Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after tractor overturns
घायल चालक विश्वनाथ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। ओवरटेक करने वाले चालक को बचाने के प्रयास में मंगलवार शाम महरुपुर राबी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव रशीदपुर निवासी किसान रतीराम प्रजापति (60) मंगलवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से गिट्टी लेने कमालगंज बाजार जा रहे थे। ट्रैक्टर विश्वनाथ पाल (50) चला रहे थे। महरुपुर राबी गांव के निकट बाइक चालक ने ओवरटेक किया। बाइक चालक को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

चालक विश्वनाथ व रतीराम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों ने उन्हें निकाला। गांव के राजेश कुमार ने घायलों को ईरिक्शा से सीएचसी पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉ विकास पटेल ने रतीराम को मृत घोषित कर दिया। रतीराम के परिवार में पत्नी रामप्यारी पांच पुत्र अहिवरन, उपदेश, रक्षपाल, हृदेश, सूरज और विवाहित पुत्री गुड्डी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

रतीराम की फाइल फोटो। संवाद

रतीराम की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कमालगंज सीएचसी गेट पर रतीराम के गमगीन बैठे परिजन। संवाद

कमालगंज सीएचसी गेट पर रतीराम के गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed