फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man dies after being threatened by electrical workers who went to check

Farrukhabad News: चेकिंग करने गए बिजली कर्मियों के धमकाने पर वृद्ध की मौत

Sat, 21 Sep 2024 03:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being threatened by electrical workers who went to check
फर्रुखाबाद। चेकिंग करने गए बिजली कर्मियों के धमकाने पर वृद्ध की मौत को गई। बिजली कर्मी वहां से आनन-फानन में भाग गए। परिजनों ने बिल जमा होने के बाद भी लोड अधिक व कटिया डालने की बात कहकर बिजली कर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव मसेनी निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी बलवीर यादव (62) शुक्रवार दोपहर घर में बैठे थे। बिजली का कनेक्शन उनकी पत्नी सरोजनी देवी के नाम पर है। पांचाल घाट फीडर के बिजली कर्मचारी एसडीओ के साथ दो गाड़ियों से गांव में चेकिंग करने पहुंचे।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने बलवीर यादव के घर का मीटर चेक किया। आरोप है कि कर्मियों ने कहा कि कटिया डालकर बिजली जलाते हो। लोड बढ़ाना होगा। इसको लेकर बलवीर पर दबाव बनाया। हृदय रोगी बलवीर घबरा गए। उनके मुंह से झाग निकली और वह गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर बिजली कर्मचारी व अधिकारी वहां से गाड़ियों पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सरोजनी देवी व पुत्र आर्यन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर खुदागंज रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी पुत्र राजीव घर पहुंचे। राजीव ने बिजली कर्मियों पर अकारण दबाव बनाने से पिता की मौत होने का आरोप लगाया। गांव के लोगों ने भी बिजली कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया।

अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि गांव में चेकिंग करने गई टीम के बारे में जानकारी है। लेकिन वहां कोई घटना हो गई इसके बारे में सूचना नहीं मिली है। पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed