फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man dies after being hit by army soldier's car

Farrukhabad News: सेना के जवान की कार से टकराकर वृद्ध की मौत

Tue, 17 Oct 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by army soldier's car
कायमगंज। कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के पास सेना के जवान की कार से टकराकर वृद्ध घायल हो गया। जवान घायल वृद्ध को परिजनों के साथ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दोनों पक्षों में समझौते के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी 75 वर्षीय नेकसेलाल सोमवार सुबह शौच के लिए जा रहे थे। सड़क पार कर रहे नेकसेलाल सेना के जवान की कार के सामने आ गए। इससे वे गंभीर घायल हो गए। सड़क किनारे बसे वृद्ध के गांव से भी लोग पहुंच गए। सेना के जवान परिजनों के साथ घायल वृद्ध को सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता होने पर परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। परिजन फौजी के साथ ही शव लेकर घर चले गए। डॉक्टर ने कोतवाली में मेमो भेजकर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव लेकर जा चुके थे। चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि वृद्ध ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed