{"_id":"6a14a2161155f6d518002606","slug":"officials-will-be-punished-if-electricity-bills-are-found-to-be-incorrect-during-investigation-minister-of-state-for-energy-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142739-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांंच में बिजली बिल गलत मिलने पर नपेंगे अधिकारी : ऊर्जा राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांंच में बिजली बिल गलत मिलने पर नपेंगे अधिकारी : ऊर्जा राज्यमंत्री
विज्ञापन
फोटो-33 कार्यक्रम में बोलते ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत। स्रोत : मीडिया प्रभारी
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि जांंच में बिजली बिल गलत पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर पोस्टपैड कर दिए जाने से पहले की तरह ही उपभोक्ताओं को बिल मिलेंगे।
ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का जिले की सीमा पर खुदागंज के पास भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत के प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने से क्षेत्र में रोजगार मिलता है। नौजवानों को रोजगार देने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। प्रदेश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।
तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने से निर्बाध बिजली देने में कुछ दिक्कत आती है लेकिन पिछली सरकारों की तुलना में बिजली व्यवस्था बेहतर है। ऊर्जा क्षेत्र में आ रही कमियों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रीपेड मीटर की व्यवस्था पोस्टपेड में बदल दिया है। इससे गरीबों को राहत मिलेगी। पुरानी व्यवस्था को पुनः लागू किया गया है। यदि उपभोक्ता को गलत बिल दिया जाता तो उसकी जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनता को हर संभव राहत देने का प्रयास है। कुछ समय बाद चुनावी वर्ष शुरू हो जाएगा, प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, दिनेश कटिहार, डॉ.भूदेव सिंह राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, सुशील शाक्य, ब्लॉक प्रमुख राजेपुर डॉ.पल्लव सोमवंशी, नवाबगंज चेयरमैन अनिल राजपूत, खीमसेपुर चेयरमैन पुष्पराज सिंह, कुलदीप गंगवार, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।