{"_id":"5c630c3abdec22739c3fe853","slug":"officers-will-be-transferred-for-more-than-three-years-in-farrukhbaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से ज्यादा टिके अफसरों का होगा ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से ज्यादा टिके अफसरों का होगा ट्रांसफर
Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों
- फोटो : amar Ujala
चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिले में तीन साल से ज्यादा समय बिता चुके अधिकारियों या विधानसभा चुनाव के समय जिले में कार्यरत रहे अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों की सूची बननी शुरू हो गई है। इसमें दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी ऐसे हैं जो पिछले विधानसभा चुनाव के समय से जिले में कार्यरत हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए तेजी से तैयारी शुरू हो गई हैं। इसी के चलते देश भर में आम चुनाव से पहले ईवीएम में बदलाव कर वीवीपैट लगवाए गए ताकि चुनाव के समय लोग देख सकें कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया है। अब चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि तीन साल से एक ही जिले में तैनात या विधानसभा चुनाव के समय से जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले कर दिए जाएं। आयोग के निर्देश पर शासन स्तर पर अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए जिले के निर्वाचन कार्यालयों से भी सूचनाएं मांगी जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि 20 फरवरी तक शासन स्तर से तबादले कर दिए जाएंगे। इस हिसाब से जिले से एक दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले हो जाएंगे। एडीएम प्रशासन विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों के संदर्भ में शासन से जानकारी मांगी गई है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के समय से जिले में तैनात अधिकारी
डीसी मनरेगा संजय शर्मा (प्रभारी डीडीओ), बढ़पुर बीडीओ रामजी प्रसाद जायसवाल, डीएसटीओ सुरेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार सिंह, डीडीएजी राजकुमार सिंह, डीआईओएस कमलेश बाबू, कायमगंज तहसीलदार गजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार चूढ़ामणि, नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, अतिरिक्त एसडीएम आरसी यादव, अतिरिक्त एसडीएम बृजकिशोर दुबे और अतिरिक्त एसडीएम बसंत कुमार गुप्ता।