फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Offering prayers to the rising sun, seek happiness and prosperity

Farrukhabad News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 29 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Offering prayers to the rising sun, seek happiness and prosperity
फोटो- 5 पांचाल घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फर्रुखाबाद। उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पूजन का समापन मंगलवार को हो गया। श्रद्धालुओं के उत्साह के आगे रिमझिम बारिश का असर भी फीका पड़ गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह व्रती महिलाओं ने गंगा नदी में उतरकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंगलवार को भोर से ही रिमझिम बारिश शुरू होने के बावजूद श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पहुंचना शुरू हो गया। सुबह पांच बजे तक गंगातटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सजे घाटों पर महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद पूजन शुरू किया। सूप में पुआ, फल, पूड़ी, पकवान, गन्ना, सिंघाड़ा, कद्दू, भात (चावल) आदि रखकर दीप जलाया। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाये।
विज्ञापन

उधर, बारिश के चलते सूर्य देव के दर्शन तो नहीं हुए तो श्रद्धालुओं ने सूर्य उदय होने के समयानुसार अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख, समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान महिलाआें ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। इसके बाद प्रसाद बांटकर व्रत खोला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी छुड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष केदार शाह, मुख्य संयोजक डॉ. शमीम अहमद, सचिव अजीत भट्ट, एनडी प्रसाद, प्रमोद कुमार झा, हरेंद्र दुबे, मुकेश कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, अनीता रंजन, सीता शाह, मनोज शर्मा, रामबाबू, बीबी सिंह, नौशाद, पंकज कुमार, संतोष कटियार, रीमा सिंह, रेनू अवस्थी और सचिन मिश्र आदि मौजूद रहे।



सेल्फी लेने की रही होड़
पांचाल घाट पर छठ पूजन के दौरान सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। कोई परिवार के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई पूजन करने के दौरान। युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ सी रही।

फोटो- 5 पांचाल घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो- 5 पांचाल घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो- 5 पांचाल घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो- 5 पांचाल घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed