फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Obscene photo of teenage girl posted using Snapchat ID; she is being blackmailed.

Farrukhabad News: स्नैपचैट आईडी से डाली किशोरी की अश्लील फोटो, कर रहा ब्लैकमेल

Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Obscene photo of teenage girl posted using Snapchat ID; she is being blackmailed.
फर्रुखाबाद। स्नैपचैट आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड कर किशोरी को ब्लैकमेल करने के मामले में घर-घर बर्तन साफ करने वाली मां की कोतवाली में गुहार नहीं सुनी गई। दबंग धमकी देने लगे। पीड़िता एसपी के दरबार में पहुंची। उनकी गोपनीय जांच में मामला सही मिलने पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की महिला ने अनुज उर्फ नन्हू, उसके पिता रामपाल, नेकपुर कलां के महेश, सुरदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि 29 जून को अनुज ने 15 साल की पुत्री की अश्लील फोटो स्नैपचैट आईडी पर अपलोड कर दी। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। वह उसके घर गई, तो पिता ने गाली देकर भगा दिया। पुत्री को घर से उठवाने की धमकी भी दी। अनुज अपने दोस्तों के साथ बैठता है। वे नशे में अश्लील वीडियो व फोटो बनाते हैं। यह जानकारी कुछ लड़कों के मोबाइल पर बेटी की अश्लील फोटो देखकर हुई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। 1076 पर भी शिकायत की। इसके बाद दो सिपाही मोहल्ले में चक्कर काटकर चले गए। 1067 से कई बार मोबाइल पर कॉल आई, मगर न्याय नहीं मिला। आरोपी पीछा करते हैं। वह घरों में झा़ड़ू, पोंछा व बर्तन साफ कर परिवार का गुजारा करती है। पति बीमार रहते हैं। अब पुत्री का निकलना भी मुश्किल है। --------------
विज्ञापन

युवती को धमकी भरे मैसेज भेजने पर प्राथमिकी
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवक ने इटावा जिले के थाना उसराहार के गांव उदयपुर खुर्द निवासी निकलेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि आरोपी बहन की इंस्टाग्राम आईडी पर धमके भरे मैसेज भेज रहा है। इससे बहन और उसका परिवार दहशत में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed