फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Objections from 36 surplus teachers heard via video conference.

Farrukhabad News: वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनीं 36 सरप्लस शिक्षकों की आपत्तियां

Fri, 21 Aug 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Objections from 36 surplus teachers heard via video conference.
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन को लेकर दर्ज आपत्तियों की सुनवाई बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। 36 शिक्षक अपनी आपत्तियां देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 347 शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाना है। इसके लिए शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई थीं। 121 शिक्षकों ने समायोजन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। सभी आपत्तियां बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय भेजी गई थीं। हाईकोर्ट के आदेश पर आपत्तियों की सुनवाई के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के लिए 36 शिक्षकों ने सहमति दी थी। कंपोजिट विद्यालय इमादपुर सोमवंशी की शिक्षिका संगीता गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में भाषा विषय का कोई शिक्षक नहीं है, इसलिए उनका समायोजन न किया जाए। कंपोजिट विद्यालय हरिसिंहपुर गवां की शिक्षिका अफसाना ने कहा कि वह पहले प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थीं लेकिन विद्यालय कंपोजिट होने के बाद सहायक अध्यापक हो गई हैं। उन्होंने समायोजन को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पचपुखरा की शिक्षिका नीतू मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष विद्यालय में 121 छात्र थे और तब एक शिक्षक की तैनाती की गई थी। इस वर्ष भी छात्र संख्या इतनी ही है, इसके बावजूद उन्हें सरप्लस शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत शिक्षकों की आपत्तियों की सुनवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed