फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OBC conference will Keshav Prasad Maurya

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आएंगे केशव प्रसाद मौर्य

Wed, 30 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
OBC conference will Keshav Prasad Maurya
बैठक में चर्चा करते भाजपाई। - फोटो : amarujala
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में 4 व 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सम्मेलन में भारी से भारी भीड़ जुटाने का कार्य करें। बताया गया कि पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भाग लेंगे।
विज्ञापन



बुधवार को राजपूताना गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 4 व 7 दिसंबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अमृतपुर, कायमगंज, सदर व भोजपुर के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि इसके बाद जिले में परिवर्तन यात्रा आएगी।
विज्ञापन


सम्मेलन के जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता ने बताया कि सदर का प्रभारी रमा कनौजिया, अमृतपुर का सुनील रावत, कायमगंज का उदयवीर और भोजपुर का सम्मेलन प्रभारी फतेहचंद्र राजपूत को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज व अमृतपुर विधानसभा का सम्मेलन फैजबाग और सदर व भोजपुर विधानसभा का सम्मेलन बघार रोड स्थित राजपूताना स्कूल में होगा। कायमगंज व अमृतपुर के सम्मेलन में सांसद राजवीर सिंह और सदर व भोजपुर के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भाग लेंगे।


इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव राजपूत, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, चेयरमैन विजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, भाष्करदत्त द्विवेदी, सर्वेश अंबेडकर, सतीश वर्मा, प्रदीप सिंह, ममता सक्सेना, रमा कनौजिया, राजवती बाथम, सुरेंद्र कठेरिया, इंद्रा राठौर, रामआसरे राजपूत, सुमन राठौर और राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed