फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   NSA action against accused of murder of father and son

Farrukhabad News: पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई

Thu, 07 Dec 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
NSA action against accused of murder of father and son
अमृतपुर। दिनदहाड़े अपहरण व दोहरे हत्या के मामले में वांछित अपराधी अंकित अवस्थी पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है। शातिर अपराधी की वजह से क्षेत्र में दहशत कायम थी।
विज्ञापन

थाना व कस्बा निवासी अनुभव अवस्थी ने सात मई 2022 को पड़ोस के ही अंकित अवस्थी पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि आरोपी साथी लोगों के साथ दिनदहाड़े घर में घुस आया। उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करके भाई पीयूष अवस्थी को जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया। इस दौरान परिजनों ने छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसने उसे घायल कर दिया। अंकित ने पीयूष को अपने घर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग में पिता दिनेश अवस्थी के भी कई गोलियां लगीं। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई थी। दोहरे हत्याकांड के बाद अंकित अवस्थी की दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने आरोपी पर एनएसए का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि अंकित पर हत्या, गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed